Tuesday, 11 March 2025

सुहागरात में खूनी खेल: 11 बजे कमरे में गया, 12 बजे किया दुल्हन का कत्ल, 12:30 बजे दूल्हे ने दी जान; पूरी कहानी

अयोध्या में सुहागरात में दुल्हन की हत्या के बाद दूल्हे ने खुदकुशी कर ली। मामले में पोस्टमार्टम से बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि दुल्हन को मारकर दूल्हा आधे घंटे तक बैठा रहा। फिर फंदे से लटककर जान दे दी।


सुहागरात के दिन दूल्हे ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक वह कमरे में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद ही खुद भी फंदे से लटककर दी जान। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। हालांकि घटना की वजह अब भी रहस्यमयी बनी हुई है।

कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार और खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी की शादी 7 मार्च को हुई थी। शनिवार को विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची। 

11 बजे कमरे में दुल्हन के पास चला गया था प्रदीप
सभी रस्मों-रिवाजों को निभाते हुए रात में लगभग 11 बजे प्रदीप अपने कमरे में दुल्हन के पास चला गया। इस दौरान दोनों सामान्य अवस्था में राजी-खुशी से रहे। सुबह दोनों का शव मिलने से परिवार में हलचल मच गई। मौके पर पुलिस को घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला था, वहीं दुल्हन के पास कोई फोन नहीं था। 

घटना की वजह का अभी तक पता नहीं
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक घटना की मूल वजह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की तस्वीर कुछ साफ की है। रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे दुल्हन का पोस्टमार्टम हुआ था। 

डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के समय दुल्हन की मौत लगभग 15 घंटे पहले हुई थी। जबकि 03:30 बजे प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम हुआ, इस समय तक लगभग 15 से 16 घंटे पहले उसकी मौत का अनुमान लगाया गया। इस तरह जाहिर है कि दुल्हन की हत्या के बाद प्रदीप लगभग आधे घंटे अपने कमरे में ही था।

अनुमान है कि शायद आत्मग्लानि, पश्चाताप, समाज या जेल के भय से उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि यह सब सिर्फ अनुमान ही बनकर रह गए हैं। पुलिस या परिजनों के पास भी इसे लेकर कोई तथ्य नहीं हैं।
 READ FULL REPORT ON Amar Ujala 

If a large war happens between Iran and Israel, the big question is: Which side will Pakistan support?

Openly Supporting Iran (Low Probability) Pakistan may politically support Iran in some ways, such as: Criticizing Israel’s military actions ...